प्लॉट पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़, अवैध कब्जा करने का विरोध करने वालों पर हमला, दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Jul, 2026 07:46 PM

demolition of plot using jcb and assault on those opposing illegal encroachment

प्लॉट पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ करने, अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू पालम विहार निवासी 44 वर्षीय दिनेश और 32 वर्षीय महेंद्रगढ़...

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्लॉट पर जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ करने, अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू पालम विहार निवासी 44 वर्षीय दिनेश और 32 वर्षीय महेंद्रगढ़ निवासी रवींद्र के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई को पीड़ित अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करवा रहा था। पीड़ित के अनुसार, अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए काम रुकवा दिया और मजदूरों को वहां से भगा दिया। विरोध करने पर उन्होंने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और देखते ही देखते जेसीबी मंगवाकर प्लॉट की पक्की दीवार, गेट और मिट्टी की बाउंड्री वॉल को ढहा दिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन प्लॉट पर अपना अवैध कब्जा जमा लिया। पीड़ित की शिकायत पर बाजघेड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाजघेड़ा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। सेामवार को दोनों मुख्य आरोपियों दिनेश और रवींद्र को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि प्लॉट की वैध रजिस्ट्री शिकायकर्ता के ही नाम पर है। आरोपी दिनेश प्रॉपर्टी रेंट पर देने का काम करता है, जबकि रवींद्र प्राइवेट लोन दिलवाने का कार्य करता है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे पुराने कागजात के आधार पर प्लॉट पर अपना मालिकाना हक जता रहे थे। इसी रंजिश के चलते उन्होंने तोड़फोड़ और अवैध कब्जे की वारदात को अंजाम दिया था। बाजघेड़ा थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!