रंजिश में चले लाठी-डंडे, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 08:41 PM

man beaten by miscreants in old enemy

गांव समसपुर में आपसी रंजिश और विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव समसपुर में आपसी रंजिश और विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-50 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद तोशिब ने शिकायत में बताया कि उनके भाई की दुकान है। दुकान को लेकर आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद दबंगों ने उसे घेर लिया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मिलकर पीड़ित के भाई पर लाठी, डंडों और घूंसों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़कर और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बताया कि मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!