Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Jul, 2026 07:07 PM

पटौदी क्षेत्र के सफेदाद नगर में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने सौतेले पिता की तेजधार हथियार गैती से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी क्षेत्र के सफेदाद नगर में मंगलवार देर रात एक युवक ने अपने सौतेले पिता की तेजधार हथियार गैती से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के हलामपुर निवासी मनोज कुमार पिछले लगभग तीन माह से सफेदाद नगर में किराये पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसके साथ पूजा नामक महिला पिछले लगभग 13 वर्षों से रह रही थी। बताया गया कि पूजा का पहले किसी अन्य व्यक्ति से विवाह हुआ था, जिससे उसके कई बच्चे हैं। बाद में वह मनोज कुमार के साथ रहने लगी थी। मनोज और पूजा की भी एक पुत्री है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पूजा के पहले पति से हुआ उसका बेटा शिवम अपनी मां से मिलने आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवम और मनोज कुमार के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते देर रात सो रहे मनोज कुमार पर आरोपित ने गैती से गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपित गैती मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पटौदी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।