Gurgaon Police के Facebook पर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, मचा हड़कंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jun, 2026 09:02 PM

man wrote vulgar comment on gurgaon police facebook page

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक अज्ञात सिरफिरे ने गुरुग्राम पुलिस के ही आधिकारिक फेसबुक पेज पर बेहद अश्लील और यौन प्रकृति की आपत्तिजनक टिप्पणी कमेंट में पोस्ट कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  साइबर सिटी गुरुग्राम में एक अज्ञात सिरफिरे ने गुरुग्राम पुलिस के ही आधिकारिक फेसबुक पेज पर बेहद अश्लील और यौन प्रकृति की आपत्तिजनक टिप्पणी कमेंट में पोस्ट कर दी। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बुधवार को साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

साइबर क्राइम थाना गुरुग्राम ईस्ट में तैनात प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर आए एक कमेंट पर पड़ी। एक अज्ञात यूजर द्वारा पोस्ट किया गया यह कमेंट न केवल अमर्यादित था, बल्कि अत्यंत अश्लील, यौन प्रकृति का और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला था।

 

फेसबुक पेज पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी प्रसारित होने के बाद, पीएसआई संदीप ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत लिखित तहरीर तैयार की गई। साइबर थाना पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस फेसबुक प्रोफाइल से यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, उसके यूआरएल और इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस को खंगाला जा रहा है। फेसबुक के नोडल अधिकारी से भी संपर्क साधकर उक्त प्रोफाइल धारक का विवरण और लॉग इन डिटेल्स मांगी जा रही हैं, ताकि आरोपी की सही पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!