एक तरफा प्यार में महिला ने मिलने से  किया मना तो कर दिया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:23 PM

man attack on woman in one sided love in gurgaon

एक तरफा प्यार में महिला को परेशान करने व मिलने से मना करने पर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जब आरोपी ने महिला पर हमला किया तो वह भी इस घटना के दौरान चोटिल हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक तरफा प्यार में महिला को परेशान करने व मिलने से मना करने पर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जब आरोपी ने महिला पर हमला किया तो वह भी इस घटना के दौरान चोटिल हो गया। घटना में घायल महिला को जहां सेक्टर-10 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आरोपी को पैर में चोट लगने के कारण रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 20 जून को उद्योग विहार में पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीक्ल को सूचना मिली थी कि उद्योग विहार फेज-5 में एक व्यक्ति ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना पर थाना उद्योग विहार पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि पीड़िता को सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 भेज दिया गया है। घायल महिला के पति ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 20 जून को इसकी पत्नी कंपनी से छुट्टी कर के घर वापस आने के लिए कंपनी के गेट से बाहर आई तो अचानक एक व्यक्ति ने इसकी पत्नी पर लोहे की दाव से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल आरोपी को पीजीआइएमएस रोहतक से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी गन्नौर, अमेठी (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। वारदात के दौरान आरोपी के भी पैर में चोट लग गई थी जिसके बाद आरोपी का पीजीआइएमएस रोहतक में इलाज चल रहा था।

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने उद्योग विहार क्षेत्र में बिरयानी की दुकान कर रखी है। आरोपी की पीड़िता से 2024 में मुलाकात हुई थी।आरोपी बार-बार फोन करके पीड़िता को परेशान कर रहा था और और बार-बार मिलने के लिए बोल रहा था, लेकिन हर बार पीड़िता ने मना कर दिया। जिससे गुस्से में आकर आरोपी में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का दाव व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आज आरोपी को अदालत मेंं पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!