नूंह में शर्मनाक वारदात; बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर उगल रहा राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Jun, 2026 07:01 PM

a shameful incident in nuh the main accused in the rape case of an elderly woma

नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामले में

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और कथित दुष्कर्म के मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा उससे मामलें के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शिकायत के अनुसार घटना के समय पीड़िता का परिवार पुन्हाना क्षेत्र के एक गांव में गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी‌। दोपहर के समय वह अपनी गाय चराने के लिए जंगल की ओर गई थी, जहां गांव के ही दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। 

आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। बाद में ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, जिन्होंने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया । जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामलें से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!