हरियाणा में बिजली संकट पर किसानों का हल्लाबोल, नेशनल हाईवे-148B जाम...1 हफ्ते से ट्यूबवेल बंद होने से फसलें तबाह

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 11:42 AM

farmers up in arms over the power crisis in haryana

खेतों को बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 148 बी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। इस दौरान वाहनों

टोहाना(सुशील): खेतों को बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 148 बी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। इस दौरान वाहनों की कतारे लग गई, जाम से आवागमन ठप कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।  

PunjabKesari
किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से खेतों के लिए बिजली नहीं मिल रही। बारिश न होने और ट्यूबवेल में पानी कम होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। प्रदर्शन में शामिल किसान रूपा ने बताया कि गाँव की लाइट ठीक आ रही है, लेकिन खेतों की लाइट बिल्कुल नहीं दे रहे। हमारी फसलें बिना पानी के खराब हो गईं। एक हफ्ता हो गया, कोई अफसर सुनने नहीं आया।"  

एक अन्य किसान ने कहा कि हम सरकार से सिर्फ 8 घंटे बिजली की मांग करते हैं। फोन कर-कर के थक गए, अफसर आगे से अंगूठा दिखा देते हैं।" किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  

PunjabKesari

मौके पर पहुंचे किसानों ने हाथ उठाकर नारेबाजी की। ट्रकों के बीच खड़े होकर उन्होंने कहा, "सरकार सुधर जाओ, किसान की रोटी का इंतजाम करो।" जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!