Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Jul, 2026 08:21 PM

हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान पहले ही सुनिश्चित किया जा चुका है तथा खेल अवसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में लगभग 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्टेडियमों के निर्माण से खिलाड़ियों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।
गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखना है।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देकर हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
नायब सैनी सरकार में खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में लगातार बढ़ोतरी
गौरव गौतम हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिल सके।
सरकार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 ओलंपिक में 36 पदक जीतने के लक्ष्य को लेकर प्रदेश में खेलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)