(VIDEO) "कुरुक्षेत्र तो सिर्फ 'ट्रेलर' था..."कार्यकर्ताओं की धरपकड़ पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा सरकार को दिया अल्टीमेटम"

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2026 01:56 PM

deepender hooda outraged over the detention of party workers

हरियाणा में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कांग्रेस, यूथ

चंडीगढ़/ रोहतक: हरियाणा में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की घटनाओं पर दीपेंद्र हुड्डा ने सख्त ऐतराज जताते हुए सीधा अल्टीमेटम दिया है। 

 पूरे प्रदेश से आ रहे हैं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के फोन"दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के कार्यकर्ता और युवा साथी उन्हें फोन करके पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही धरपकड़ की जानकारी दे रहे हैं। मीडिया को जारी अपने कड़े संदेश में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा "मेरे पास पूरे हरियाणा से लगातार फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। सरकार विरोध की उठती आवाजों से इस कदर डर गई है कि अब पुलिस के दम पर सत्ता चलाना चाहती है।

मेरे पास पूरे हरियाणा से फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है।

मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री और DGP से एक ही बात कहूँगा कि या तो हमारे सभी साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो जो कुरुक्षेत्र में… pic.twitter.com/g6wd6nzIhY

— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) July 22, 2026


मुख्यमंत्री और DGP को सीधी चेतावनी
प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) से दो टूक शब्दों में कहा पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के सभी साथियों को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए। यदि हमारे कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो जो विरोध प्रदर्शन का 'ट्रेलर' हाल ही में कुरुक्षेत्र की सड़कों पर देखा गया था, वैसा ही व्यापक और उग्र प्रदर्शन अब पूरे हरियाणा के हर जिले में देखने को मिलेगा।  

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनहित के मुद्दों, युवाओं के अधिकारों और किसानों की मांगों को लेकर जारी संघर्ष को पुलिसिया लाठी या गिरफ्तारी के डर से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार की इस दमनकारी नीति का ईंट का जवाब पत्थर से देगा।टैग्स 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!