Rewari: सड़क हादसे में गई मां-बाप व इकलौते बेटे की जान, सीकर से लौटते समय तीनों हुए हादसे का शिकार

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2026 11:00 AM

parents and their only son died in a road accident in rewari

रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे NH-11 पर धामलावास आईटीआई के पास हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर व हाइड्रा की मदद से शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।

कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पति-पत्नी व उनके 13 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी ब्रजमोहन (लगभग 40 वर्ष) पुत्र रत्न सिंह, उनकी पत्नी अनीता (लगभग 38 वर्ष) और बेटे निमेष (लगभग 13 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ब्रजमोहन निजी कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी सरकारी अध्यापिका थीं। उनका इकलौता बेटा निमेष था। जानकारी के अनुसार परिवार गुरुग्राम से सीकर बेटे का एडमिशन कराने गया था और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पूरे परिवार के खत्म हो जाने से गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!