दर्दनाक सड़क हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पुलिया के नीचे गिरी कार, एक होमगार्ड जवान की मौत

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 10:11 AM

car carrying 3 home guards returning from duty plunges off culvert

फिरोजपुर झिरका उपमंडल क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में राजकुमार निवासी गांव रावली, खंड फिरोजपुर झिरका की मौके पर ही मौत

नूंह: फिरोजपुर झिरका उपमंडल क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में राजकुमार निवासी गांव रावली, खंड फिरोजपुर झिरका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं कार में सवार महेश निवासी वार्ड नं.-13 तथा आरिफ खान गांव रावली गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों होमगार्ड जवान बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि तीनों जवान नूंह स्थित होमगार्ड कार्यालय से अपने घर लौट रहे थे। सरकार द्वारा होमगार्ड जवानों को निर्धारित अवधि तक ड्यूटी देने के बाद कुछ समय का अवकाश दिया जाता है। इसी क्रम में वे ड्यूटी पूरी कर अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अचानक उनकी कार के सामने एक कुत्ता आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से
बाहर निकालकर उपचार के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भेजा जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि महेश और आरिफ का उपचार जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!