(VIDEO)तेज आंधी से ताश के पत्तों की तरह पलटीं दो क्रेनें, पलक झपकते ही एक के बाद गिरी...रूह कंपा देगी ये वीडियों

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 02:10 PM

हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां आए तेज अंधड़ और तूफान के कारण एक कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़ी दो भारी-भरकम क्रेनें अचानक असंतुलित

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां आए तेज अंधड़ और तूफान के कारण एक कंस्ट्रक्शन साइट पर खड़ी दो भारी-भरकम क्रेनें अचानक असंतुलित होकर पलट गईं। इस हादसे की चपेट में वहां आराम कर रहे मजदूर आ गए। इस रूह कंपा देने वाली घटना में 3 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

 

इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेज आंधी के चलते पलक झपकते ही एक के बाद एक, दो क्रेनें वहां बने अस्थाई शेड या आराम कर रहे मजदूरों पर जा गिरती हैं। वीडियो इतना खौफनाक है कि देखने वालों की रूह कांप जाए।

PunjabKesari

चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। भारी-भरकम क्रेनों के नीचे दबने से तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों (Safety Norms) की अनदेखी की गई थी या यह शुद्ध रूप से प्राकृतिक आपदा का नतीजा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!