हरियाणा विजन-2047: मार्च 2027 तक 18 फीट चौड़ी होंगी संकरी सड़कें, हर 50 किमी पर लगेगा EV स्टेशन

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 08:08 AM

narrow roads will be 18 feet wide by march 2027

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में संकरी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। मार्च 2027 तक 1544 किमी सड़कों की चौड़ाई 12 फीट के बजाय 18 फीट तक की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में धूल-मिट्टी

डेस्क: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश में संकरी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। मार्च 2027 तक 1544 किमी सड़कों की चौड़ाई 12 फीट के बजाय 18 फीट तक की जाएगी। शहरी क्षेत्रों में धूल-मिट्टी व प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के आसपास पेवर-ब्लॉक अथवा घास लगाने का कार्य 6 शहरों में होगा।

50 किमी की दूरी पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 3240 किलोमीटर लंबी लिंक रोड 12 फुट चौड़ाई की हैं जिन्हें 18 फुट चौड़ा किया जाना है।

पहले चरण के लिए 6 शहरी क्षेत्रों की 368 किलोमीटर लंबाई की 138 सड़कें चिह्नित की गई हैं। सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक व करनाल जिलों में सड़कों के निकट टाइल व हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेलवे की अनुमति के इंतजार में अटकी परियोजनाओं का ब्योरा मांगा है और कहा कि मैं स्वयं इस प्रकरण में वार्ता करूंगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!