12 परिवार हुए बेघर...टोहाना में झुग्गियों में लगी भीषण आग, देखते ही देखते लपटों ने लिया विकराल रूप

Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2026 04:09 PM

12 families rendered homeless  massive fire breaks out in slums in tohana

टोहाना शहर के रेलवे पुल के नीचे बसी बाबा बूटा बस्ती में आज दोपहर बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट से 12 झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, नकदी व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। आग लगते ही...

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर के रेलवे पुल के नीचे बसी बाबा बूटा बस्ती में आज दोपहर बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट से 12 झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, नकदी व जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। 

PunjabKesari

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

लोग रोते-बिलखते बच्चों को गोद में उठाकर बाहर भागे। सूचना पर दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि समय पर गाड़ियां आ जातीं तो नुकसान कम होता। घटना की सूचना पर चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस और डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। 

प्रत्यक्षदर्शी महिला संतोष ने बताया कि बस्ती में दूसरे प्रदेशों से आए 12 परिवार रहते हैं। सभी अनाज मंडी में मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। दोपहर अचानक आग भड़कने से बेड, पंखे, कूलर, बाल्टी व रसोई का सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!