ट्रेन रुकते ही छावनी में बदला प्लेटफॉर्म नंबर 6! कर्मभूमि एक्सप्रेस से बाल तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 11 मासूम

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2026 02:00 PM

11 innocent children rescued from the clutches of child traffickers

रेलवे सुरक्षा बल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक संस्था की संयुक्त टीम ने वीरवार को अंबाला कैंट स्टेशन पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन नंबर 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस में

अंबाला: रेलवे सुरक्षा बल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सामाजिक संस्था की संयुक्त टीम ने वीरवार को अंबाला कैंट स्टेशन पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन नंबर 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस में दबिश देकर बाल तस्करी का भंडाफोड़ किया। टीम ने 11 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। यह पूरी कार्रवाई रेलवे के ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते के तहत की गई। सुरक्षा एजेंसियों को कर्मभूमि एक्सप्रेस में बच्चों को तस्करी कर ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जैसे ही 1:37 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 06 पर रुकी तो पहले से तैयार संयुक्त टीमों ने ट्रेन के अलग-अलग कोचों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पूछताछ के बाद बच्चों को प्लेटफार्म पर उतारा गया। 

सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही खुफिया इनपुट मिला था कि कर्मभूमि एक्सप्रेस में बच्चों को तस्करी कर ले जाया जा रहा है। जैसे ही दोपहर 1:37 बजे ट्रेन अंबाला कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 06 पर आकर रुकी, वहां पहले से ही मुस्तैद संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। टीमों ने बिना वक्त गंवाए ट्रेन के अलग-अलग कोचों में एक साथ सघन तलाशी अभियान (सरप्राइज चेकिंग) शुरू कर दिया।

संदेह के आधार पर कोचों में मौजूद कुछ संदिग्धों और बच्चों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब न मिलने और बच्चों की सुरक्षा को खतरे में देखते हुए, टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सभी 11 बच्चों को सुरक्षित तरीके से प्लेटफॉर्म पर उतारा। शुरुआती जांच के बाद बच्चों को आगामी काउंसिलिंग और कागजी कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किए जाने की तैयारी है। पुलिस इस मामले में संलिप्त तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!