Heatwave Alert: हरियाणा में भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट, दोपहर में घरों से न निकलें लोग

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 03:14 PM

severe heat in haryana meteorological department orange alert for heat wave

हरियाणा में गर्मी से हाहाकार मची हुई है।आज भी लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राज्य के पांच जिलों में 45 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में गर्मी से हाहाकार मची हुई है।आज भी लू के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। राज्य के पांच जिलों में 45 डिग्री या उससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बीते दिन सबसे अधिक पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस रोहतक में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने राज्य में 26 मई तक भीषण गर्मी व हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हरियाणा के सभी जिलों में तापमान 42 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं भिवानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार में 45.3, नारनौल में 45, सिरसा में 46.4, फरीदाबाद में 46, जींद में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की लोगों व किसानों को सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से मना किया है।
इस भीषण गर्मी में लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।
लोग हल्के सूती कपड़े पहने और सिर ढककर बाहर निकलें।
किसानों को फसलों में सिंचाई शाम या सुबह के समय करने की सलाह दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!