पंजाब से UP जा रहा था 'अवैध तेल का खेल'; हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ियों से 5 हजार लीटर पेट्रोल जब्त!

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2026 02:16 PM

illegal oil racket  on its way from punjab to up

पंजाब से यूपी में हो रही पेट्रोल की तस्करी का अंबाला पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान शंभू टोल प्लाजा के पास पंजाब की तरफ से आ रही दो पिकअप को पकड़ा गया।

अंबाला सिटी: पंजाब से यूपी में हो रही पेट्रोल की तस्करी का अंबाला पुलिस व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान शंभू टोल प्लाजा के पास पंजाब की तरफ से आ रही दो पिकअप को पकड़ा गया।

गाड़ियों में प्लास्टिक के भारी-भरकम ड्रमों में 5000 लीटर अवैध पेट्रोल भरा मिला। पुलिस ने यूपी के बादशाही बाग निवासी मोहम्मद हुसैन व हापुड़ निवासी मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है। अंबाला सदर थाना पुलिस ने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अवतार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। गाड़ी पर हरियाणा का नंबर था।
|

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस को पंजाब से अवैध ईंधन की खेप यूपी ले जाए जाने का खुफिया इनपुट मिला था। जैसे ही हरियाणा नंबर की दोनों पिकअप गाड़ियां शंभू टोल प्लाजा के पास पहुंचीं, संयुक्त टीम ने उन्हें रुकवा लिया। जब गाड़ियों के पीछे लदे सामान की तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। गाड़ियों में बड़े-बड़े प्लास्टिक ड्रमों में कुल 5,000 लीटर पेट्रोल भरा हुआ था, जिसके परिवहन से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज चालकों के पास नहीं था।

पुलिस ने मौके से ही तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद हुसैन (निवासी बादशाही बाग, यूपी) और मोहम्मद सलीम (निवासी हापुड़, यूपी) के रूप में हुई है। इस पूरी कार्रवाई के बाद अंबाला सदर थाना पुलिस ने सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) अवतार सिंह की शिकायत (तहरीर) पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!