हरियाणा में आसमान से बरसने लगी आग, कई जिलों में Heatwave का अलर्ट...लोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 12:05 PM

heatwave alert in several districts of haryana

हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। अब आसमान से आग उगलने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। अब आसमान से आग उगलने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। 

विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में अलग- अलग स्थानों पर लू का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में दर्ज किया गया है, जो कि 44 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं रोहतक, नारनौल, हिसार और फरीदाबाद जैसे जिलों में तापमान 42 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया है।

वहीं मौसम विभाग ने 19 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा और फतेहाबाद में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!