टोहाना में विवाहिता ने की आत्महत्या, 7 साल पहले हुई थी शादी, इस वजह से उठाया ये कदम

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 03:41 PM

married woman commits suicide in tohana

टोहाना के गांव हिम्मतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार रात विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अनीता रानी के रूप में हुई है। जीआरपी जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में...

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना के गांव हिम्मतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार रात विवाहिता ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 27 वर्षीय अनीता रानी के रूप में हुई है। जीआरपी जाखल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

7 साल पहले हुई थी मृतका की शादी 

पुलिस के अनुसार अनीता की शादी करीब सात साल पहले राजस्थान निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप रेलवे में कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी ड्यूटी टोहाना के गांव सिंबलवाला में थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। मृतका के परिजनों ने पति अनूप यादव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतका के परिजन अर्जुन ने बताया कि अनीता मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली थी। उनकी शादी 6 नवंबर 2020 को राजस्थान में हुई थी। अर्जुन का आरोप है कि शादी के बाद पहले सास-ससुर अनीता को प्रताड़ित करते थे, जिसके बाद अनूप उसे अपने साथ टोहाना ले आया था।

रोजाना टॉर्चर से तंग आकर दी जान 

परिजनों का कहना है कि टोहाना आने के बाद भी पति छोटी-छोटी बातों पर अनीता को प्रताड़ित करने लगा। घटना से पहले अनीता ने अपने भाई को एक मैसेज भी भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि पति रोजाना टॉर्चर करता है और इसी से तंग आकर वह अपनी जान दे रही है। रात को परिवार को इस घटना की सूचना मिली।

महिला जांच अधिकारी एएसआई कविता सिंह ने बताया कि उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक महिला के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पहले हेड कांस्टेबल शिव कुमार मौके पर पहुंचे थे, लेकिन महिला का शव होने के कारण वह खुद जींद से टोहाना पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता केहर सिंह के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि कानून के तहत जो भी धाराएं बनती हों, आरोपी को सजा मिलनी चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!