जाली नोटों का सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे, सड़क पर खड़ा कर रहा था गाड़ी का इंतजार...मिले 66,500 रुपये के नकली नोटों

Edited By Isha, Updated: 19 May, 2026 10:03 AM

rohtak youth held with fake currency notes

सीआईए सफीदों पुलिस ने रोहतक के सांघी गांव निवासी रितेश उर्फ देवा को 66,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 500-500 रुपये के 133 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी

जींद: सीआईए सफीदों पुलिस ने रोहतक के सांघी गांव निवासी रितेश उर्फ देवा को 66,500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 500-500 रुपये के 133 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

सीआईए सफीदों की टीम को सरफाबाद जाने वाले रास्ते पर खड़े सूचना मिली कि बागडू खुर्द से एक संदिग्ध के पास नकली नोट हैं और किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी से 500-500 रुपये के 133 नकली नोट बरामद हुए हैं।  


सफीदों पुलिस ने आरोपी रितेश उर्फ देवा के खिलाफ नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नकली नोटों को कहां छापा गया था और इसके पीछे कौन सा बड़ा रैकेट काम कर रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!