Edited By Isha, Updated: 19 May, 2026 09:48 AM

चुहड़माजरा गांव के खेतों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले तीनों युवकों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी बयान दे
कैथल: चुहड़माजरा गांव के खेतों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले तीनों युवकों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। घटना से पहले युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर चार लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।
आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवकों में मूंदड़ी निवासी रोहित, मोहित और पिलनी निवासी गौरव हैं। रविवार शाम करीब चार बजे तीनों युवक गांव चुहड़माजरा के खेतों में पहुंचे और जहर खा लिया।
घटना से पहले उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर कई लोगों को भेजा था। वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि उनकी मौत होती है तो इसके लिए चार लोग जिम्मेदार होंगे। वीडियो में युवकों ने आरोप लगाया कि एक किशोरी के लापता होने के मामले में उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा था। उनका कहना था कि किशोरी उनके एक दोस्त के साथ गई थी, लेकिन दोस्त तक पहुंच न होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा था।
युवकों ने दावा किया कि उनसे ऐसे सवाल किए जा रहे थे, मानो किशोरी को भगाने में उनकी ही मुख्य भूमिका रही हो, जिससे वे मानसिक तनाव और अपमान महसूस कर रहे थे।