शादी के 2 लाख बने मौत का कारण: शराब पिलाकर ली जान, फिर रेहड़ी समेत नहर में फेंका...अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

Edited By Isha, Updated: 13 May, 2026 01:20 PM

tohana news murder of street vendor solved three arrested

शहर के किला मोहल्ला से 22 अप्रैल को लापता हुए रेहड़ी चालक राजेश सैनी (28) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों विक्रम, राजेश

टोहाना(सुशील): शहर के किला मोहल्ला से 22 अप्रैल को लापता हुए रेहड़ी चालक राजेश सैनी (28) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डीएसपी जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों विक्रम, राजेश और अमन को गिरफ्तार किया है। विक्रम और राजेश सैनी मोहल्ला का रहने वाला है, जबकि अमन किला मोहल्ला का निवासी है। 

जांच में सामने आया कि आरोपी विक्रम दूसरे राज्यों से रुपए लेकर शादी करवाने का काम करता था। उसने मृतक राजेश की शादी 2 लाख रुपए में यूपी की रहने वाली किरण से करवाई थी। शादी के बाद किरण और राजेश के बीच झगड़े होने लगे। राजेश अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था। वह बार-बार विक्रम से कहता था कि उसकी पत्नी झगड़ा करती है, इसलिए शादी पर लिए गए 2 लाख रुपए वापस कर दे। 

इसी रंजिश में विक्रम ने अपने दोस्तों अमन और राजेश के साथ मिलकर साजिश रची। 22 अप्रैल को आरोपियों ने राजेश को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने बेहोशी की हालत में राजेश को रेहड़ी सहित फतेहाबाद ब्रांच नहर में फेंक दिया। 

राजेश चीनी मार्केट में रेहड़ी लगाता था। 22 अप्रैल को वह रेहड़ी सहित घर से लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। 23 अप्रैल को मृतक के भाई के बयान पर जांच शुरू हुई। 25 अप्रैल की शाम पुलिस को फतेहाबाद ब्रांच नहर के सायफन से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर राजेश की रेहड़ी भी मिली थी। 

पहले परिजनों ने पड़ोसी पर रुपयों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। अब पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!