हरियाणावासियों को राहत! इस बार नहीं तपाएगा नौतपा,  प्रदेश के 7 जिलों में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

Edited By Isha, Updated: 16 May, 2026 10:53 AM

relief for the people of haryana  nautapa  won t bring scorching heat this time

पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई। जींद, हिसार, रोहतक, नारनौल, करनाल, सिरसा और सोनीपत में बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार से विक्षोभ का असर

हिसार: पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई। जींद, हिसार, रोहतक, नारनौल, करनाल, सिरसा और सोनीपत में बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार से विक्षोभ का असर खत्म होने पर मौसम साफ हो गया है। अगले चार दिन तक मौसम अब साफ और शुष्क रहेगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार शाम बंगाल की खाड़ी पर दबाव बनने से दक्षिणी-पूर्वी नमी वाली हवा के कारण हरियाणा के मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला। रात करीब 10:30 बजे के बाद से सुबह तक प्रदेश के सात जिलों में तेज गर्जना, आंधी और ओलावृष्टि के साथ बिखराव वाली बारिश हुई।

हिसार में 0.4 एमएम, करनाल में 1.4, नारनौल में 1.5, रोहतक में 1.4, सिरसा में 2.0, जींद में 5 और सोनीपत में 1.5 एमएम बारिश हुई। इस आंधी, बारिश व ओलावृष्टि के चलते शुक्रवार को प्रदेश के तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक सिमट गया है।

यमुनानगर में दिन का सबसे कम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान की बात करें तो रोहतक में यह 16.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम था। हिसार में रात का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 23.7 रहा। महेंद्रगढ़ में भी रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रह कर 23.7 डिग्री तक रहा।

शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। अगले चार दिन में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मई महीने के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा। 25 जून से शुरू होने वाला नौतपा इस बार ठंडा रहने की उम्मीद है। नौतपा में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!