Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 08:35 AM

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई हल्की बूंदाबांदी ने तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट में ला दी। सोमवार को पूरे प्रदेश में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया। मौसम विभाग के अनुसार 1
डेस्क: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई हल्की बूंदाबांदी ने तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट में ला दी। सोमवार को पूरे प्रदेश में तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और मध्यम श्रेणी की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मई महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश के 16 जिलों में बारिश के बाद अब दूसरे सप्ताह भी बारिश की संभावना है। सोमवार को अंबाला, हिसार में मामूली बूंदाबांदी रही। सिरसा में 6.5 एमएम बारिश वह रिकॉर्ड की गई। इसके बाद दिन भर था। बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 12 से 15 मई तक बई। बारिश के आसार हैं। ऐसे में में मंगलवार को 50 से 60 को किलोमीटर की गति से हवा चलने पने और बारिश के आसार हैं। 13 से 15 मई तक हल्की बूंदाबांदी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। हिसार में दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।
महेंद्रगढ़ में सामान्य से 5.9 डिग्री कम यानि 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम 35.8 डिग्री कम रहा। बादल छाए रहने के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया।
बारिश व ओलावृष्टि के चलते मई महीने का पहला सप्ताह ठंडा रहा था। अब 15 मई तक बारिश आंधी के चलते तापमान सामान्य या इससे कम रहेगा। लोगों को मई महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।