Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2026 12:40 PM

फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल में देर रात गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया, लेकिन कथित तौर पर अस्पताल का गेट समय पर नहीं खुलने के कारण महिला की डिलीवरी अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही करवानी पड़ी।
अस्पताल स्टाफ की लापरवाही
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला को समय पर अंदर भर्ती नहीं किया गया, जिसके चलते मजबूरन सड़क किनारे ही प्रसव कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने मौके पर हंगामा करते हुए स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
परिजनों ने की ये मांग
वहीं परिजनों ने मांग की है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं अब इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)