फरीदाबाद मर्डर: बेटी का पीछा करने से रोका, तो पिता की सिरफिरे आशिक ने कर दी हत्या... ऐसे उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 16 May, 2026 09:57 AM

father killed by obsessed suitor after trying to stop him from stalking

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले बातचीत के बहाने घर से बुलाया और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी

बल्लभगढ़: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले बातचीत के बहाने घर से बुलाया और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (50) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान में फरीदाबाद के सारंग चौपाल स्थित ठाकुर मोहल्ला में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक के भतीजे रवि ने बताया कि उनके घर के पास ही करण नाम का युवक परिवार के साथ किराये पर रहता है। उनकी बहन एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी, जहां करण भी काम करता था। करण काफी समय से उनकी बहन को परेशान कर रहा था। वह जबरन रास्ते में रोककर उससे बात करने की कोशिश करता और उसका पीछा करता था। कई बार परिवार और मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कंपनी में भी लड़की को परेशान करने के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया था।

वीरवार को भी आरोपी ने घर के बाहर हंगामा किया था। उस समय मुकेश कुमार और पड़ोसियों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह गाली-गलौज पर उतर आया और झगड़ा करने लगा था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!