Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 05:58 PM

हरियाणा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी
फतेहाबाद : हरियाणा की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 2024 विधानसभा चुनाव से पहले टिकट कटने के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जॉइन की थी और लंबे समय तक हुड्डा खेमे के साथ सक्रिय रहे।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ने 2024 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर बीजेपी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेताओं में शामिल हो गए थे। हालिया घटनाक्रम में नापा के एक बार फिर बीजेपी में वापसी को कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उनकी वापसी को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि लक्ष्मण नापा की घर वापसी से क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। खासकर हिसार और आसपास के इलाकों में इसका असर देखने को मिल सकता है, जहां उनका अच्छा जनाधार माना जाता है।
जानें कौन हैं लक्ष्मण नापा
लक्ष्मण नापा रतिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार ही बीजेपी के विधायक बने थे। यहां साल 2019 में पहली बार बीजेपी जीत पाई थी। रोमांचक मुकाबले में लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस उम्मीदवार जरनैल सिंह को 1216 वोटों से हराया था। लक्ष्मण नापा को उस चुनाव में 55,160 वोट मिले थे, जबकि जरनैल सिंह 53,944 वोट ले पाए थे। दोनों के बीच 1216 वोटों का अंतर ही लक्ष्मण नापा की जीत का बड़ा कारण रहा।
नापा के बीजेपी में लौटने को कांग्रेस के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वे हुड्डा खेमे के सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे। इससे आगामी चुनावों में दोनों दलों के बीच सियासी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। फिलहाल, उनकी वापसी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)