फतेहाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या मामले में मात्र कुछ ही घंटों में चार आरोपी किए काबू

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 02:22 PM

fatehabad police arrested four accused in a murder case within a few hours

फतेहाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा सभी नामजद आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जिन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

फतेहाबाद (रामेश भट्ट) : फतेहाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा सभी नामजद आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जिन्हें नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक से संजय कुमार,ने बताया कि 26 अप्रैल की रात को हुए मोनू हत्याकांड में थाना शहर फतेहाबाद की पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में कार्य करते हुए मात्र कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता सचिन कुमार निवासी बालाजी कॉलोनी, आजाद नगर, फतेहाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका भाई मोनू अपने साथियों के साथ घर के पास बैठा हुआ था, तभी आरोपी वहां पहुंचे और कहासुनी करने लगे।
         
शिकायत के अनुसार, मोनू और आरोपी अरुण के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मोनू पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उस पर धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद ले जाया गया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 181 दिनांक 27.04.2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान शंकर लाल पुत्र राजेश कुमार निवासी आजाद नगर, किताब पुत्र ओमप्रकाश निवासी किर्ती नगर, अरुण पुत्र विक्की निवासी बालाजी कॉलोनी तथा अभिलाष उर्फ निंजा निवासी ढाणी ईशर के रूप में हुई।

जांच के दौरान आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी आदतन श्रेणी के हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक अभियोग दर्ज हैं, आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!