टोहाना : होटल की आड़ में चल रहा था काला कारोबार, पुलिस ने मारा छापा और फिर...

Edited By Harman, Updated: 20 Jul, 2026 01:03 PM

illegal racket busted in tohana

टोहाना शहर में अनैतिक धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस ने पुरानी पुन्नी फैक्टरी के पास स्थित होटल पेरिस पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।

टोहाना (सुशील सिंघला) : टोहाना शहर में अनैतिक धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस ने पुरानी पुन्नी फैक्टरी के पास स्थित होटल पेरिस पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से एक युवक और एक युवती को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। वही होटल मालिक जींद जिले के गांव कालवन निवासी राजीव के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, उप पुलिस अधीक्षक जयभगवान को इंस्पेक्टर कुलदीप से सूचना मिली थी कि होटल में लड़कियां बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा है और कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत रेड की।  

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि युवती एक हजार रुपये में गलत काम कर रही थी। इसमें से 500 रुपये होटल का किराया था, जो संचालक ले रहा था। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक की उम्र करीब 33 वर्ष और युवती बालिग है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों टोहाना के बाहर के रहने वाले हैं। कुछ पंजाब और कुछ अन्य जिलों से यहां आए थे।  

इस संबंध में होटल संचालक राजीव के खिलाफ थाना शहर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी जयभगवान ने सख्त लहजे में कहा कि टोहाना में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे धंधों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!