Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Oct, 2026 04:00 PM

फतेहाबाद के भुना रोड पर देर रात एक पिकअप चालक ने बिजली के खंभे में टक्कर
फतेहाबाद (रमेश कुमार) : फतेहाबाद के भुना रोड पर देर रात एक पिकअप चालक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। हादसे में पास खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली की तारें टूटकर सड़क पर गिर गईं।
बता दें कि इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पिकअप चालक खंभे में टक्कर मारता नजर आ रहा है। गनीमत रही कि आसपास के दुकानदारों ने समय रहते सड़क को ब्लॉक कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
दुकानदारों के अनुसार, बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही सड़क पर गिरे खंभे व तारों को ठीक करने की कार्रवाई शुरू हुई। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)