Farmhouse में चल रहा था अवैध कैसीनो, पुलिस ने रेड कर 18 पकड़े

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 08:17 AM

police raid on farmhouse and caught illegal casino

महेंद्रवाड़ा के गोल्डन लीफ फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहे कैसीनों का अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने यहां रेड कर 18 लोगों को काबू किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): महेंद्रवाड़ा के गोल्डन लीफ फार्म हाउस में अवैध रूप से चल रहे कैसीनों का अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने यहां रेड कर 18 लोगों को काबू किया है। इन आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज कर इनके कब्जे से 1295 कैसीनों चिप्स सहित 3 गैंबलिंग टेबल व 260 ताश के पत्त बरामद किए हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सीआईए सेक्टर-31 के पीएसआई सतपाल को सूचना मिली थी कि महेंद्रवाड़ा के फार्म हाउस में अवैध रूप से कैसीनो चलाया जा रहा है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और यहां से 18 लोगों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान महेश @ मेसी निवासी गांव मोहना, फरीदाबाद, मयंक निवासी सेक्टर 10 फरीदाबाद, सुरेश कुमार निवासी गांव दिघोट जिला पलवल, सौरभ निवासी गांव नगला बटोरा जिला गौतम बुधनगर उत्तर प्रदेश, दर्शन चौधरी निवासी गांव नगला भटोना जिला गौतम बुधनगर उत्तर प्रदेश, अंकित अदलखा निवासी सेक्टर-7 गुड़गांव, सुनील निवासी एनआईटी फरीदाबाद, नरेंद्र निवासी गांव अनखीर, फरीदाबाद, मुकुल निवासी न्यू कॉलोनी पलवल, दिनेश सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा, विनीत तनेजा निवासी जवाहर नगर कैंप पलवल, कैलाश निवासी भीम बस्ती ओल्ड फरीदाबाद, सौरभ चुघ निवासी न्यू कॉलोनी पलवल, वैभव तायल निवासी कृष्णा कॉलोनी पलवल, विशाल गांधी निवासी कैंप पलवल, विकास निवासी पंचवटी कॉलोनी पलवल, बाल गोपाल निवासी ढेर मोहल्ला पलवल व कृष्ण तनेजा निवासी जवाहर नगर कैंप पलवल के रूप में हुई है। 

 

पुलिस की प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि महेश उर्फ मैसी के खिलाफ पहले भी मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के संदर्भ में दो मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी नरेंद्र के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत दो मामले, आरोपी कैलाश के खिलाफ फरीदाबाद में जुआ खेलने के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!