सिर्फ 38 मिनट में गुरुग्राम से नोएडा! 180 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी नमो भारत ट्रेनें...15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को हरी झंडी

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2026 09:18 AM

path cleared for gurugram faridabad noida rrts

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी दे दी है। करीब 15 हजार करोड़ रुपये की इस बड़ी परियोजना से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सफर का समय घंटों से घटकर कुछ ही मिनटों का रह जाए

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी दे दी है। करीब 15 हजार करोड़ रुपये की इस बड़ी परियोजना से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सफर का समय घंटों से घटकर कुछ ही मिनटों का रह जाएगा।

खासकर गुरुग्राम से नोएडा की यात्रा में अभी 1.5 से 2 घंटे लगते हैं। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद घटकर 38-40 मिनट रह जाएगा। गुरुग्राम से फरीदाबाद का सफर में अभी एक घंटे से ज्यादा समय लगता है। आगे सिर्फ 20 मिनट में पूरा होगा। इस कॉरिडोर में ट्रेनें 180 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलेंगी और हर 5-7 मिनट में ह उपलब्ध होंगी।

यह प्रोजेक्ट सिर्फ यात्रा को तेज करने तक सीमित नहीं है बल्कि इसे आर्थिक विकास का बड़ा जरिया माना जा रहा है। इससे गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे औद्योगिक शहर नोएडा के टेक और बिजनेस हब से सीधे जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह परियोजना कुल 64 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें से 52 किलोमीटर हरियाणा में होगा। इसमें कुल 18 स्टेशन बनाए जाएंगे। इस सिस्टम में आरआरटीएस और मेट्रो दोनों सेवाएं एक ही ट्रैक पर चलेंगी जिससे लागत और जमीन का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।

हरियाणा सरकार के मुताबिक इसका निर्माण दिसंबर 2026 में शुरू हो जाएगा। इसका संचालन 2031 से शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा, उनका सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!