हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जैमर और CCTV से होगी निगरानी...जाने बड़ी वजह ?

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2026 07:25 AM

section 163 imposed in this part of haryana

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं।

डेस्क : डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिए जाने के कारण परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी।

डीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर तथा 200 मीटर के दायरे में भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। साथ ही हथियार लेकर चलने, वाहनों की पार्किंग, लाउडस्पीकर के उपयोग तथा किसी भी प्रकार के वाई-फाई या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा।

 
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, पेन स्कैनर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बैग, पर्स, बेल्ट, आभूषण, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री की अनुमति नहीं होगी। केवल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो, वैध पहचान पत्र तथा पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जाने की अनुमति होगी।


डीसी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर नियुक्त स्टाफ तथा एजेंसी कर्मियों का पुलिस सत्यापन भी कराया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे। उन्होंने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह देते हुए बताया कि परीक्षा के दिन प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे आरंभ होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!