ऐन वक्त पर बाइक ने दिया धोखा, भीड़ ने खंभे से ठोका...सोनीपत में दो शातिर लुटेरों को जनता ने रंगे हाथों दबोचा

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2026 07:46 AM

public nabs two cunning robbers red handed in sonipat

इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सरेराह लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को इस बार जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही महिला की आंखों में मिर्च पाउडर

सोनीपत: इलाके में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर सरेराह लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाशों को इस बार जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। एक मंदिर से पूजा अर्चना कर लौट रही महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर चेन लूटने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों दबोच लिया। भागने की नाकाम कोशिश के बाद उग्र हुई भीड़ ने दोनों आरोपियों को बिजली के खंभे से बांध दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला जब मंदिर से वापस आ रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने महिला की आंखों में तीखा मिर्च पाउडर फेंक दिया और उसकी सोने की चेन छीनने की कोशिश की। महिला ने हिम्मत न हारते हुए तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया।महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। जनता को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने भागने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर बाइक स्टार्ट नहीं हुई।

चाकू दिखाकर डराने का प्रयास, भीड़ ने खंभे से बांधा
खुद को घिरता देख एक आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया और भीड़ को डराकर पीछे हटने की धमकी देने लगा। लेकिन साहसी लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों को चारों तरफ से दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने दोनों लुटेरों को पास ही स्थित एक बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ लीला और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है।

जमानत पर बाहर आकर फिर की वारदात
हैरानी की बात यह है कि दोनों ही गंभीर मामलों के आरोपी थे और फिलहाल अदालत से जमानत (Bail) पर बाहर चल रहे थे। बाहर आते ही दोनों ने फिर से अपराध की राह पकड़ ली। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!