ऑनलाइन गेम में हारा तो बना इंटरनेशनल आर्म्स स्मगलर, B.Com का छात्र विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2026 09:11 AM

b com student arrested with foreign weapons

रोहतक सी.आई.ए. टीम ने विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले एक युवक को काबू किया है। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस हथियार भेजने और लेने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

रोहतक: रोहतक सी.आई.ए. टीम ने विदेशी हथियारों की तस्करी करने वाले एक युवक को काबू किया है। आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस हथियार भेजने और लेने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। एस.पी. गौरव राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी की पहचान जनता कॉलोनी निवासी कृत हुई है। उसके पास से एक चाइनिज हथियार, एक अन्य विदेशी हथियार और 8 गोलियां बरामद की गईं। आरोपी हथियारों को सप्लाई करने जा रहा था।

बी.कॉम. प्रथम वर्ष का छात्र कृत ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हार गया। घरवालों को नहीं बताया और एक विदेशी ऑप्रेटर के चंगुल में फंस गया। उसे केवल हथियार इधर से उधर करने का काम मिलता था जिसके बदले प्रति सप्लाई करीब 1 लाख रुपए मिलते थे। आरोपी के पास से 2 विदेशी नंबर बरामद हुए हैं। इन्हीं नंबरों पर मैसेज आता था कि हथियार कहां से उठाने व हैं। हथियार रखकर अगले मैसेज काि इंतजार करता और फिर सप्लाई कर प देता। आरोपी 20 से अधिक बार म हथियारों को इधर-उधर कर चुका है। आरोपी की मां सरकारी विभाग में  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। माता-पिता को बेटे के अपराध में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!