बिजली लाइन ठीक करने के दौरान विवाद, नशे में धुत बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से दागीं 5 गोलियां, युवक घायल

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2026 07:36 AM

intoxicated elderly man fires 5 rounds from licensed revolver

नरवाना क्षेत्र के कान्हाखेड़ा-हरनामपुरा रोड पर शुक्रवार की रात उस समय भारी अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक बुजुर्ग ने तैश में आकर अपनी

नरवाना (गुलशन चावला): नरवाना क्षेत्र के कान्हाखेड़ा-हरनामपुरा रोड पर शुक्रवार की रात उस समय भारी अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक बुजुर्ग ने तैश में आकर अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक के बाद एक पांच राउंड फायर कर दिए। इस अंधाधुंध गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजली मरम्मत के दौरान शुरू हुआ था विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की एक टीम हरनामपुरा के खेतों से गुजर रही बिजली लाइन की मरम्मत का काम कर रही थी। इसी दौरान धमतान साहिब का रहने वाला 60 वर्षीय बसावा राम वहां बेहद नशे की हालत में पहुंचा। वह बिना किसी ठोस वजह के ऑन-ड्यूटी बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करने लगा।

बीच-बचाव करने पर सुरेंद्र को मार दी गोली
मौके पर मौजूद हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र (40 वर्ष) ने जब स्थिति को बिगड़ते देखा, तो उसने बसावा राम को समझाने और गाली-गलौज करने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन बसावा राम उल्टा सुरेंद्र पर ही भड़क गया और दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते गुस्सा इस कदर बढ़ा कि आरोपी बसावा राम ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां दाग दीं।

इनमें से एक गोली सुरेंद्र की दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। रात के सन्नाटे में अचानक हुई इस फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और खेतों में काम कर रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घायल युवक की हालत खतरे से बाहर, पुलिस जांच में जुटी
गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुरेंद्र को तुरंत नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया। डॉक्टरों ने मुस्तैदी से उसका इलाज शुरू किया और बताया कि गोली लगने के बावजूद फिलहाल सुरेंद्र की हालत खतरे से बाहर है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी बसावा राम के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!