Edited By Isha, Updated: 08 Aug, 2026 01:57 PM

सफीदों के गांव धर्मगढ़ बोहली निवासी गुरकीरत सिंह (23) की इंग्लैंड में मौत होने के 15 दिन गांव में शव पहुंचा। शुक्रवार सायं को अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलबii
सफीदों: सफीदों के गांव धर्मगढ़ बोहली निवासी गुरकीरत सिंह (23) की इंग्लैंड में मौत होने के 15 दिन गांव में शव पहुंचा। शुक्रवार सायं को अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि गुरकीरत सिंह वर्ष 2022 में बीटेक की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर गया था। उसने दिसंबर 2025 में पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसका वर्क परमिट भी बन चुका था।
गुरकीरत पढ़ाई गुरकीरत सिंह के साथ-साथ पार्ट टाइम नौकरी भी करता था। रोजाना की तरह घटना वाले दिन 22 जुलाई को वह ड्यूटी पूरी करने के बाद पास के पार्क में टहलने गया, लेकिन इसके बाद वह अपने कमरे पर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसी पार्क में उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पिता सतनाम सिंह हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं और मां गृहिणी है।