गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार का कहर, दो सॉफ्टेवयर इंजीनियरों को कुचला, अस्पताल में भर्ती

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jun, 2026 07:55 PM

software engineer and his friend injured in road accident

गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को टक्कर मार दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने पारस अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी अभिराज आदित्य और उनकी सहकर्मी अनुष्का सिंह निवासी कानपुर सेक्टर-48 स्थित निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करते हैं। 12 जून की रात करीब सवा 11 बजे दोनों सेक्टर-56 से खाना खाकर पल्सर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-53 स्थित शॉपर स्टॉप के पास पहुंचे, पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे में अनुष्का को गंभीर चोटें आईं और वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि अभिराज का इलाज एशिया-मारेंगो अस्पताल में चल रहा है। सेक्टर-53 थाना पुलिस ने पीड़ित अभिराज की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजा को खंगाला जा रहा है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!