हरियाणा के नए पटवारियों को बड़ी राहत: अटकने नहीं पाएगी सैलरी, सरकार ने जारी किया 'बैकअप प्लान'!

Edited By Isha, Updated: 20 Jun, 2026 10:45 AM

major relief for haryana s new patwaris salaries won t get stalled

राज्य में नव-नियुक्त पटवारियों को वेतन मिलने में आ रही समस्याओं को लेकर हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं।

चंडीगढ़: राज्य में नव-नियुक्त पटवारियों को वेतन मिलने में आ रही समस्याओं को लेकर हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं। यह भी निर्देश दिए हैं कि सरकार नए पटवार सर्कल बनाने का निर्णय ले चुकी है मगर यह कार्य अभी पूरा नहीं हो सका है। इसलिए जब तक नए पटवार सर्कल नहीं जन जाते तब तक नव नियुक्त पटवारियों का वेतन ई-सेलरी सिस्टम के सेलरी एरियर मॉड्यूल के माध्यम से जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हरियाणा भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डा. यशपाल ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कार्यालय में नव-नियुक्त पटवारियों के वेतन के लिए बजट की कमी है तो इसकी सूचना तुरंत निदेशालय को दी जाए।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!