हरियाणा में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश, 14 जिलों में अलर्ट... इस जिले में हुई सबसे ज्यादा वर्षा

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2026 10:15 AM

alert issued for 14 districts in haryana

हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है

डेस्क:  हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए राज्य के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

राज्य में लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिन का अधिकतम तापमान औसतन 5.2°C तक नीचे आ गया है।पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 94.0 mm बारिश गुरुग्राम में दर्ज की गई है। इसके बाद करनाल में 83.0 mm और बहादुरगढ़ में 78.6 mm बारिश दर्ज हुई।पानीपत और पंचकूला सहित उत्तरी हिस्सों में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी और रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर हरियाणा के हिस्सों में मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है।


आगामी मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सिरसा और फतेहाबाद जैसे पश्चिमी जिलों में मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी रह सकती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!