ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2026 01:27 PM

great news for farmers owning drones

खेती में आधुनिकता और रोजगार देने के लिए दिए गए ड्रोन की एवज में जमा की गई सिक्योरिटी वापस दी जाएगी। जिसके बाद ड्रोन चलाने वालों को उस पर पूरी तरह मालिकाना हक मिलेगा।

रोहतक: खेती में आधुनिकता और रोजगार देने के लिए दिए गए ड्रोन की एवज में जमा की गई सिक्योरिटी वापस दी जाएगी। जिसके बाद ड्रोन चलाने वालों को उस पर पूरी तरह मालिकाना हक मिलेगा।

प्रदेश में 3 साल पहले 78 किसानों को एक लाख रुपए सिक्योरिटी जमा कराने के लिए इफ्को कंपनी की तरफ से ड्रोन दिए गए थे। जिस पर वह तभी से दूसरे किसानों के खेतों में छिड़काव करके आमदनी कमा रहे हैं। अभी तक यह सभी 58 हजार एकड़ में छिड़काव कर चुके हैं। इससे वह दूसरे किसानों के लिए मददगार भी बन रहे हैं। इसके बाद ड्रोन लेने वालों की तरफ से जमा की गई एक लाख रुपए की धनराशि लौटाई जा रही है। 

डेटा पोर्टल पर अपडेट करते रहे
30 हजार एकड़ में छिड़काव करने वाले ड्रोन धारकों को शामिल किया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें ड्रोन पर पूरी तरह मालिकाना हक मिलेगा और ड्रोन उन्हें मानो मुफ्त बराबर हो गया है। इसके अलावा सरकार की ड्रोन दीदी योजना के तहत प्रदेश में 22 महिलाएं भी ड्रोन से आमदनी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!