(VIDEO) नशेड़ी पिता ने 4 साल की मासूम बेटी को सड़क पर पटका, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात CCTV में कैद

Edited By Isha, Updated: 09 Jul, 2026 10:31 AM

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया।

रोहतक(दीपक): हरियाणा के रोहतक की इंदिरा कॉलोनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक पिता ने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।आरोपी ने चार साल की रोती हुई बेटी को पहले थप्पड़ लगाए बाद में सड़क पर पटका।

रोहतक की इंदिरा कॉलोनी में चार साल की मासूम सुरभि घर के बाहर रो रही थी। तभी उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पहले उसने बच्ची को कई थप्पड़ मारे और फिर उसे उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।
बताया जा रहा है कि बच्ची की मां पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में गई हुई थी। इसी दौरान जितेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और गुस्से में अपनी ही बेटी पर हिंसा कर बैठा। आरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और परिवार के साथ इंदिरा कॉलोनी में किराये पर रहता है।

हालांकि घटना के बावजूद परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है और मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया। फिलहाल सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यदि पुलिस को शिकायत मिलती है या स्वतः संज्ञान लिया जाता है, तो मामले में आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!