Asian Games में चमकी रोहतक की बेटी, आशिमा अहलावत ने शूटिंग में जीता सिल्वर मेडल, घर पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

Edited By Krishan Rana, Updated: 29 Sep, 2026 03:27 PM

rohtak s daughter ashima ahlawat shines at the asian games wins silver medal in

रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। महिला शूटिंग ट्रैप टीम इवेंट में आशिमा अहलावत ने नीरू और मनीषा कीर के साथ मिलकर भारत के लिए रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से रोहतक में खुशी का माहौल है और परिवार को बेटी की कामयाबी पर गर्व है।

आशिमा की माता ने कहा कि मुकाबला काफी टफ था, लेकिन बेटी ने पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आशिमा ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। परिवार को उम्मीद है कि वह आने वाले मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल भी जीतेगी।

आशिमा का अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास जारी रखेंगी। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने आशिमा की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

परिजनों ने बताया कि आशिमा के घर लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी इस सफलता से पूरे रोहतक में गर्व और खुशी का माहौल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!