रिश्वतखोरी पर ACB का बड़ा प्रहार, Nuh के डिप्टी सिविल सर्जन 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Jun, 2026 08:17 PM

acb cracks down on bribery nuh s deputy civil surgeon arrested for accepting a

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में तैनात

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB ) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नूंह जिले में तैनात डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मनप्रीत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अस्पताल मंडीखेड़ा, पुन्हाना में डिप्टी सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत था।

ACB के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी जीएनएम डिग्रीधारक हैं और दोनों पुन्हाना में “लबूजा करीम” नाम से एक अस्पताल संचालित करते थे। गत 4 जून 2026 को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया था। इसके साथ ही सिटी थाना पुन्हाना में विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला भी दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि डॉ. मनप्रीत अस्पताल की सील खुलवाने और शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी का नाम दर्ज मुकदमे से निकलवाने के बदले 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह केवल 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर पाया और उसने इसकी सूचना एसीबी गुरुग्राम को दे दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। ट्रैप के दौरान आरोपी डॉ. मनप्रीत को 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान रिश्वत की राशि आरोपी के वाहन से बरामद की गई।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की पूरी कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस)-2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुरूप की गई।

ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!