Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jun, 2026 08:24 PM

सेक्टर-50 थाना एरिया मेंं एक रेपिडो राइडर के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने राइड बुक करके राइडर को बुलाया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर-50 थाना एरिया मेंं एक रेपिडो राइडर के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने राइड बुक करके राइडर को बुलाया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में अब पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि 8 जून को एक व्यक्ति ने सैक्टर-50 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह Rapido में बाइक चलाता है। एक लड़के ने इसकी बाइक बुक की तथा इसको घसोला गांव के पास ले गया जहां पर एक लड़का और आया तथा उन दोनों लड़कों ने इसकी बाइक व मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए अपराध शाखा सोहना को सौंप दिया। मामले मेंं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कल महेंद्रवाड़ा मोड़ सोहना से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव कादरपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी पर छीना झपटी करने के संबंध में एक केस गुड़गांव में पहले भी दर्ज है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।