रिश्वत देने के बजाय इस युवक ने दिखाई समझदारी, घूसखोर CSC संचालक को भिजवाया जेल! सलाम है ऐसी हिम्मत को

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2026 08:19 AM

csc operator arrested for accepting a bribe to issue a certificate

विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने सोमवार को शादी का प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएससी संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सचिवालय के सामने स्थित हिंद मार्केट में सीएससी चला रहे संचालक विकास साहनी को गिरफ्तार किया...

कैथल : विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने सोमवार को शादी का प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएससी संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सचिवालय के सामने स्थित हिंद मार्केट में सीएससी चला रहे संचालक विकास साहनी को गिरफ्तार किया गया है।

गांव मानस निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस के अनुसार प्रदीप कुमार को शादी का प्रमाणपत्र बनवाना था। इसके लिए सीएससी संचालक डोगरा गेट निवासी विकास साहनी ने पहले 22 हजार रुपये की मांग की। बाद में दोनों में 20 हजार रुपये में सौदा तय हो गया।

प्रदीप कुमार ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को कर दी। इसके बाद योजनानुसार शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 20 हजार दिए। विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी अन्य कर्मी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!