जेल के अंदर 'रक्षक ही भक्षक': अंबाला जेल में अफीम सप्लाई करता वार्डर रंगे हाथों पकड़ा, वीडियो कॉल से खुली पोल!

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2026 01:37 PM

warder caught red handed supplying opium in jail

केंद्रीय कारागार में जेल कर्मी ही नशे का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसका खुलासा जेल प्रशासन । की जांच में हुआ है। जेल की उप अधीक्षक गीता रानी की तहरीर पर य बलदेव नगर थाने में आरोपी वार्डर श रविंद्र, बंदी

अंबाला:  केंद्रीय कारागार में जेल कर्मी ही नशे का सामान उपलब्ध करा रहे हैं। इसका खुलासा जेल प्रशासन । की जांच में हुआ है। जेल की उप अधीक्षक गीता रानी की तहरीर पर य बलदेव नगर थाने में आरोपी वार्डर श रविंद्र, बंदी सुखजीत, प्रकाश और विरेंद्र लांबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और प्रिजनर एक्ट के तहत की गई। जेल अधीक्षक सतविंद्र गोदारा ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है।

जेल उप अधीक्षक गीता रानी की पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक 27 जून को एक हवलदार को ब्लॉक नंबर 5 के कमरा नंबर एक में नशीला पदार्थ होने की सूचना मिली थी। संदेह पर जब बंदी सुखजीत सिंह की तलाशी ली गई तो उसकी लोअर की जेब से अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में बताया कि यह अफीम 19 जून को ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर रविंद्र ने जेल के बुर्ज नंबर पांच से भीतर फेंकी थी। इसे उठाने के लिए दूसरे बंदी प्रकाश का इस्तेमाल किया जो दवाई लेने के बहाने जेल अस्पताल गया और वहां से अफीम उठाकर सुखजीत तक पहुंचा दी। इस साजिश में एक अन्य बंदी भी शामिल था

वीडियो कॉल से खुली वार्डर की पोल
प्राथमिकी के अनुसार आरोपी वार्डर रविंद्र की संलिप्तता की पुष्टि बंदी की ओर से घर पर की गई एक वीडियो कॉल की जांच से हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नशीले पदार्थ को सील किया। जेल प्रशासन ने इसके बाद बैरक में तलाशी अभियान चलाया।

पहले भी कई बार मिल चुका है नशा
सेंट्रल जेल में पहले भी कई बार बंदियों से नशा और मोबाइल बरामद हो चुके हैं। यहां तक कि कई बार बंदी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर भाग चुके हैं। हर बार कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!