शिक्षा के मंदिर में यह क्या हो रहा है? कॉलेज में बीएड प्रैक्टिकल के नाम पर 3000 रुपये मांगने का वीडियो वायरल!

Edited By Isha, Updated: 30 Jun, 2026 08:08 AM

goes viral alleging demand for 3 000 for b ed practicals

बीएड की प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर लेनदेन संबंधी प्रिंसिपल और एक युवक में बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक यह कह रहा है कि उसकी पत्नी ने दो पेपर बिना पर्ची के दिए हैं फिर भी पूरे रुपये मांगे जा

नारनौल: बीएड की प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर लेनदेन संबंधी प्रिंसिपल और एक युवक में बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक यह कह रहा है कि उसकी पत्नी ने दो पेपर बिना पर्ची के दिए हैं फिर भी पूरे रुपये मांगे जा रहे हैं। इधर, कॉलेज के प्रिंसिपल ने आरोप को झूठा करार दिया है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

नारनौल के यदुवंशी डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल के दौरान विद्यार्थियों से कथित तौर पर तीन-तीन हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। वीडियो में महिला का पति यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि उसकी पत्नी ने दो पेपर बिना पर्ची के दिए हैं, उनके पैसे कम होने चाहिए। बीएड की लिखित परीक्षाएं 17 जून को समाप्त हो चुकी हैं और इन दिनों प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं।

विद्यार्थियों का आरोप है कि प्रैक्टिकल के नाम पर तीन हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। जो छात्र रुपये नहीं दे रहे, उन्हें लगातार कई दिनों तक कॉलेज बुलाया जा रहा है, जबकि राशि देने वालों के रिकॉर्ड पर तुरंत हस्ताक्षर कर प्रक्रिया पूरी कर दी जाती है। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल कथित रूप से रुपये मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर जब कॉलेज के प्रिसिंपल बजरंग से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सब झूठ है और फोन काट दिया।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!