Rain Alert: जरा संभलकर निकले घर से बाहर, हरियाणा के इन जिलों में तूफानी हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 07:32 AM

there will be rain in these districts of haryana

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज और कल मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज और कल मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 9 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। 22 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 22 और 23 दो दिन मौसम प्रभावित रहेगा। सूबे में इस बार जून के महीने में गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है।  1 जून से 18 जून के बीच पूरे हरियाणा में 26.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। जो कि समान्य से अधिक मानी जा रही है।

जानें कब तक खराब रहेगा मौसम 

प्रदेश में मौसम 23 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इससे 19 जून की रात से 20 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 22 व 23 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।  जिस दौरान भी राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावना जताई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!