हरियाणा के इस जिले में बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और स्टेडियम, 27 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Edited By Harman, Updated: 08 Jun, 2026 06:42 PM

a state of the art auditorium and stadium will be built in nuh

नूंह जिले के पुन्हाना शहर के विकास को नई गति देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम और खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 26...

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के पुन्हाना शहर के विकास को नई गति देने वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम और खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 26 से 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद संबंधित विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।

उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी ने प्रैसवार्ता में बताया कि पुन्हाना में बनने वाला ऑडिटोरियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें एक समय में लगभग 250 से 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। यह ऑडिटोरियम सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में एक आधुनिक स्टेडियम का भी निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अभ्यास व प्रतियोगिताओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

उपायुक्त नूंह के अनुसार दोनों परियोजनाओं के लिए आवश्यक विभागीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं। अब निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुन्हाना में लंबे समय से एक बड़े सभागार और खेल परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऑडिटोरियम बनने से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा, जबकि स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करेगा। प्रशासन का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद पुन्हाना में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और शहर की पहचान एक विकसित नगर के रूप में और मजबूत होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!